बीकानेर में नयाशहर पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौखूंटी पुलिया क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा।
थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों जुआरियों के कब्जे से 19 हजार 180 रुपये की जुआ राशि तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जुए और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी के नेतृत्व में कई बार कार्रवाई कर जुआरियों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।
