राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू की जाएगी। इस वर्ष महाविद्यालय में 240 सीटों पर ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम विश्नोई ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
प्राचार्य के अनुसार विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम 16 जून को महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी राजस्थान आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर की वेबसाइट से कॉमन एडमिशन फॉर्म डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे।
आवेदन पत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न होगी।
