Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पूगल दौरे पर जिला कलक्टर, अस्पताल और कार्यालयों का निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पूगल दौरे पर जिला कलक्टर, अस्पताल और कार्यालयों का निरीक्षण
बीकानेर

पूगल दौरे पर जिला कलक्टर, अस्पताल और कार्यालयों का निरीक्षण

editor
editor Published June 3, 2026
Last updated: 2026/06/03 at 7:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने बुधवार को पूगल क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, उप जिला अस्पताल और ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contents
अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजाअस्पताल में मरीजों से ली जानकारीपुलिस थाना और तहसील कार्यालय का भी निरीक्षणजल संरक्षण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने पंचायत समिति पूगल की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और कहा कि आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ किया जाए।

अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन कर रहे लोगों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार रसोई संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पंचायत समिति परिसर में किए गए पौधारोपण कार्यों का भी अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -

अस्पताल में मरीजों से ली जानकारी

जिला कलक्टर ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आउटडोर और इनडोर सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और स्टाफ उपस्थिति की जानकारी ली। विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे संवाद किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए लू-तापघात और जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

पुलिस थाना और तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण

दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस थाना, राजस्व तहसील और उपकोष कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश

आडूरी ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी देते हुए जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के शेष अवधि में अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि पानी बचाने के प्रति व्यापक जनजागृति हो सके।

उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor June 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूगल दौरे पर जिला कलक्टर, अस्पताल और कार्यालयों का निरीक्षण
बीकानेर
खजांची मार्केट सोसायटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बीकानेर
बेटी की शादी के लिए जोड़ी रकम साइबर ठगों ने उड़ाई
बीकानेर
बीकानेर में सफाई और विकास कार्यों पर सख्त हुए मंत्री खर्रा
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 4 जून को रहेगी बिजली कटौती, जानें प्रभावित क्षेत्र
बीकानेर
बीकानेर में गैंगवार संस्कृति: पेट्रोल बम और हथियारों से घर पर हमला, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: कोतवाली क्षेत्र में युवक ने की खुदकुशी, परिजनों में कोहराम
बीकानेर
बीकानेर में फ्री करियर सेमिनार व नए बैच का शुभारंभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खजांची मार्केट सोसायटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Published June 3, 2026
बीकानेर

बेटी की शादी के लिए जोड़ी रकम साइबर ठगों ने उड़ाई

Published June 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सफाई और विकास कार्यों पर सख्त हुए मंत्री खर्रा

Published June 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 4 जून को रहेगी बिजली कटौती, जानें प्रभावित क्षेत्र

Published June 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?