बीकानेर के सरदारशहर रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मार्ग पर बाइक टक्कर, पैदल राहगीरों को टक्कर और कार दुर्घटनाओं के छोटे-बड़े कई मामले सामने आ चुके हैं।
इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे सरदारशहर रोड पर एक स्कूल के पास कार और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टैक्सी चालक पवन कुमार पांडिया, निवासी आड़सर बास, घायल हो गए।
कार में सवार लोग हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बीकानेर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
