बीकानेर में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन किया।
दौरे के दौरान मंत्री ओराम ने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिसमें आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वेटिंग रूम और योगा रूम शामिल रहे। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को देखा और व्यवस्थाओं की सराहना की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आमजन के लिए विकसित यह अस्पताल अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने भामाशाह मूंधड़ा परिवार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान की प्रशंसा की।
इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला उद्योग संघ की ओर से मंत्री ओराम का साफा और दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
