बीकानेर में एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार जारी थी।
पुलिस के अनुसार 27 मार्च 2025 को परिवादी की ओर से आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। मामले में आरोपी त्रिलोकचंद पुत्र गोरखाराम कुम्हार घटना के बाद से फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने 7 अप्रैल 2025 को उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बीकानेर रेंज अपराध शाखा लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गंगाशहर क्षेत्र से दस्तयाब किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जेएनवीसी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
- Advertisement -
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विमलेश, शिवशंकर और बाबूलाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
