बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार 23 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च क्षेत्र, सांगलपुरा, आकाशवाणी, बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड स्थित 220 केवी जीएसएस तक का इलाका, मंदा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, शहीद भगत कॉलोनी, विजय विहार, हेठ नगर, उदासर फाटा और मयूर विहार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक सादुलगंज क्षेत्र में ढोलामारू होटल के पीछे स्थित इलाके में भी बिजली बंद रहेगी। विभाग ने आमजन से सहयोग और आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
