बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कल्याणसर नया निवासी राकेश जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनकी बहन निर्मला 15 मई को म्यूजियम सर्किल की ओर जाने वाली बस में सफर कर रही थीं। जब बस म्यूजियम चौराहे के पास पहुंची, तब उन्होंने अपना बैग संभाला तो वह फटा हुआ मिला।
बैग की जांच करने पर उसमें रखे दो बाजूबंद, एक सोने की रखड़ी, एक चांदी की तागड़ी और करीब 3500 रुपये नकद गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने बस कंडक्टर को सूचित किया और बस में सामान की तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
