ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख, वैभव और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र आज आर्द्र नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। माना जा रहा है कि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। कन्या राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा और कारोबार में फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों की आय में वृद्धि होने के साथ सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं मीन राशि के लोगों को करियर में तरक्की, नई नौकरी के अवसर और भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है।
