बीकानेर में भीषण गर्मी और आर्थिक दबाव के बीच बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पैदल अपने वाहन लेकर अंबेडकर सर्किल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि बढ़े हुए ईंधन दामों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता शबीर अहमद, नितिन वत्सस, शशिकला राठोड़, सलीम भाटी, नित्यानंद पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
