Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव
बीकानेर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव

editor
editor Published May 19, 2026
Last updated: 2026/05/19 at 9:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में राजस्थानी मोट्यार परिषद ने मंगलवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थानी भाषा को विद्यालयों में अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने की मांग उठाई। परिषद ने साथ ही रीट परीक्षा में राजस्थानी भाषा को शामिल करने और संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत इसे राजस्थान की राजभाषा घोषित करने की मांग भी की।

परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु टाक ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने तथा रीट परीक्षा में इसे शामिल करने संबंधी निर्णय के बाद प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार को इस निर्णय को प्रभावी रूप से जल्द लागू करना चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्थानी भाषा को राजस्थान की आधिकारिक राजभाषा घोषित करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए भी प्रभावी पहल की जाए।

परिषद के सदस्य कमल मारू ने कहा कि राजस्थानी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराओं और स्वाभिमान की पहचान है। उन्होंने कहा कि भाषा को शिक्षा, प्रशासन और रोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रह सके।

- Advertisement -

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के करोड़ों लोगों की भावनाएं राजस्थानी भाषा से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग की जा रही है। ऐसे में सरकार को सकारात्मक कदम उठाकर इस दिशा में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. हरिराम बिश्नोई, पार्षद सुधा आचार्य, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, मुकेश सिंढ़ायच, राजूनाथ सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।


Share News

editor May 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
बीकानेर राजस्थान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव
बीकानेर
जयपुर बैठक में उठेंगी बीकानेर रेल विकास की मांगें
बीकानेर
सूने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग निरुद्ध
बीकानेर
बिजली-पानी संकट और नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, डोडा सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
एमएसएमई उद्योगों को राहत, क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 शुरू
बीकानेर
नगर निगम कार्यालय के पास खुला नाला बना हादसे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेर

जयपुर बैठक में उठेंगी बीकानेर रेल विकास की मांगें

Published May 19, 2026
बीकानेर

सूने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग निरुद्ध

Published May 19, 2026
बीकानेर

बिजली-पानी संकट और नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Published May 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?