जेपीएस विद्यालय के कक्षा 9वीं के छात्र जय शर्मा ने 7वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान जय शर्मा ने उत्कृष्ट योग कौशल, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय की सीईओ कनिका बजाज ने जय शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। वहीं प्राचार्य भावना गोस्वामी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, योग और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
विद्यालय परिवार ने जय शर्मा और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
- Advertisement -
