अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) हवासिंह घुमरिया सोमवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था सहित पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एडीजी घुमरिया का जवानों ने सलामी देकर स्वागत किया। उन्होंने सीओ ऑफिस और पुलिस थाने का दौरा कर रिकॉर्ड प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी ली। साथ ही थाने में मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा भी की।
इसके बाद हवासिंह घुमरिया बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने बीकानेर एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले में चल रही पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी एडीजी को दी।
- Advertisement -
