Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में फर्जी किरायानामा बनाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में फर्जी किरायानामा बनाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर

बीकानेर में फर्जी किरायानामा बनाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

editor
editor Published May 17, 2026
Last updated: 2026/05/17 at 4:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में फर्जी किरायानामा तैयार कर धोखाधड़ी और कूटरचना करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल से जुड़े किरायानामे को लेकर सामने आया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी सामथ्र्य गरोवर पुत्र देवेंद्र गरोवर निवासी खतूरिया कॉलोनी, जेएनवीसी बीकानेर ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल ईवरग्रीन से संबंधित एक किरायानामा फर्जी तरीके से तैयार किया गया। परिवादी के अनुसार 15 सितंबर 2022 को 500 रुपये के स्टाम्प पर बनाए गए दस्तावेज में उसे मकान मालिक दर्शाया गया, जबकि जयप्रकाश जोशी, विनय राज सिंह और शैलेन्द्र सिंह को किरायेदार बताया गया।

परिवादी का आरोप है कि किरायानामे पर किए गए हस्ताक्षर उसके नहीं हैं और उसकी सहमति के बिना फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। शिकायत में कहा गया है कि कूटरचित तरीके से तैयार किए गए इस किरायानामे के जरिए आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

दस्तावेज में किरायानामे की अवधि 10 वर्ष दर्शाई गई थी तथा मासिक किराया 30 हजार रुपये बताया गया। परिवादी ने इसे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ीपूर्ण बताया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सउनि गिरधारीदान को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े दस्तावेजों और हस्ताक्षरों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor May 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा
बीकानेर
पीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी
बीकानेर
बिजली का तार गिरने से घर में लगी भीषण आग
बीकानेर
बीकानेर में फर्जी किरायानामा बनाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर में जीव रक्षा दिवस पर हुआ सेवा आयोजन
बीकानेर
गाय से अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी को पांच साल की सजा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर को जल्द मिलेगी नहरी पानी सप्लाई से राहत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Published May 17, 2026
बीकानेर

पीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी

Published May 17, 2026
बीकानेर

बिजली का तार गिरने से घर में लगी भीषण आग

Published May 17, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर में जीव रक्षा दिवस पर हुआ सेवा आयोजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?