बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को विद्या मघाराम कॉलोनी क्षेत्र में डामर और पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों पर करीब 28.77 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सड़क निर्माण कार्य रमेश तिवाड़ी के घर से गजनेर रोड तक तथा शशि भूषण रंगा से प्रदीप गोदारा तक करवाए गए हैं।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा और समय, ऊर्जा व धन की बचत होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में करोड़ों रुपए के सड़क विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, चिकित्सा और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर दीपक पारीक, किशन चौधरी, चोरुलाल सुथार, जेपी व्यास, राजकुमार पारीक, दिनेश चौहान, विजय कुमार हर्ष, शशि शेखर रंगा, प्रभु दयाल चौधरी, मनीष भाटी, सोनिया रंगा, जितेंद्र पारीक, प्रवीण गांचा और दुर्गेश सोलंकी सहित कई लोग मौजूद रहे।
