बीकानेर की केंद्रीय कारागृह में शनिवार को कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित जेल परिसर की है, जहां किसी बात को लेकर बंदियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
इस संबंध में जेल प्रहरी जितेंद्र सुरोला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार मनोज उर्फ कालिया, जो एक मामले में जेल में बंद है और वर्तमान में उसका मुकदमा विचाराधीन है, विवाद के दौरान दूसरे बंदी से उलझ गया।
एफआईआर के मुताबिक दोनों बंदियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मनोज उर्फ कालिया ने दूसरे बंदी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल बंदी को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
- Advertisement -
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जेल परिसर में विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
