बीकानेर जिले के श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में स्थित एक सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर प्लांट से भारी मात्रा में डीसी केबल, एमसी4 कनेक्टर और अर्थिंग केबल चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गडियाला सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर पद पर कार्यरत दीपील सिंह राठौड़ ने कोलायत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम गडियाला स्थित 4.8 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट में चोरी की वारदात हुई।
प्रार्थी के मुताबिक यह प्लांट कुसुम योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। 10 मार्च 2026 को अज्ञात चोर प्लांट से करीब 11 हजार मीटर डीसी केबल, 400 एमसी4 कनेक्टर और अर्थिंग केबल चोरी कर ले गए।
घटना के समय प्लांट पर गार्ड हेमाराम मेघवाल ड्यूटी पर मौजूद था। चोरी के बाद सोलर प्लांट का बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया है। कंपनी के अनुसार प्रतिदिन करीब 10 हजार यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान हो रहा है, जिससे आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
- Advertisement -
