बीकानेर। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का असर स्थानीय सर्राफा बाजार में साफ नजर आया, जहां चांदी के दाम में ₹2000 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सोना स्टैंडर्ड और 22 कैरेट जेवराती सोना फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX बाजार में जून डिलीवरी वाला सोना 17.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4611.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं मई डिलीवरी में 1.602 डॉलर की बढ़त के साथ 75.630 डॉलर प्रति औंस का स्तर दर्ज किया गया।
स्थानीय बाजार में बीकानेर के ताजा भाव इस प्रकार रहे—
सोना जेवराती (10 ग्राम): ₹1,43,700
सोना बिठुर (10 ग्राम): ₹1,52,900
चांदी 999 (प्रति किलो): ₹2,49,000
इन कीमतों पर 3% जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा प्रभाव घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। आने वाले समय में सोना-चांदी के दामों में और बदलाव संभव है।
