बीकानेर। उदयरामसर बाईपास स्थित आसोपा धोरे के पास देर रात एक कुटिया में साधु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मणिनाथ बाबा के रूप में की जा रही है, जो वहीं निवास करते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंच गईं। ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य तुरंत सक्रिय हुए और राहत कार्य में जुट गए। हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल हरसुखराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
मौके पर कई समाजसेवी मौजूद रहे और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
