बीकानेर। शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मॉडर्न मार्केट स्थित एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 3 पुरुष और 8 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। पुलिस को इलाइट थाई स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद टीम बनाकर अचानक छापा मारा गया।
रेड के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित तो नहीं हो रही थीं।
पुलिस की अन्य टीमें भी शहर के अलग-अलग स्पा सेंटर्स पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
