बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में जैन पब्लिक स्कूल के सामने एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में तेज लपटें उठीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई।
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सौभाग्यवश इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक लगी आग ने इलाके में दहशत फैलाई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


