Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

editor
editor Published March 27, 2026
Last updated: 2026/03/27 at 4:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

यह कार्रवाई बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हेरोइन गिराई गई थी।

सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। पंजाब के तीन तस्कर बाइक पर हेरोइन की खेप लेने आ रहे थे, जिन्हें रास्ते में पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने ड्रग्स डिलीवरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद स्थानीय तस्करों तक पहुंच बनाई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि पहले श्रीकरणपुर क्षेत्र में ड्रॉपिंग की योजना थी, लेकिन सुरक्षा बढ़ने के कारण तस्करों ने योजना बदलकर 2 केएनडी गांव में खेप मंगवाई।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पैकेट हेरोइन (प्रत्येक आधा किलो), एक पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद की हैं। इस बार हेरोइन को सफेद पैकेट में पैक किया गया था, जो पहले से अलग तरीका है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। अन्य आरोपियों पर भी एनडीपीएस के तहत केस दर्ज हैं।

घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ और पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Share News

editor March 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेगी 5 लाख तक सहायता
बीकानेर
पीबीएम ट्रोमा सेंटर के ओबीआरसी क्लिनिक को मिले 15 लाख रुपये
बीकानेर
एमजीएसयू में बनेगा साई एक्सीलेंस सेंटर, खिलाड़ियोें को मिलेगा बड़ा मंच
बीकानेर
हल्दीराम सोसाइटी ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
बीकानेर
बंगलानगर में बढ़ती चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा
बीकानेर
आईआईटीयन् अशोक सर अब सिंथेसिस में सेवाएं देंगे
बीकानेर शिक्षा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
बीकानेर शिक्षा
रोडवेज बस स्टैंड के पास जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर कीचड़
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
देश-दुनिया

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज

Published May 13, 2026
देश-दुनिया

पीएम मोदी ने ईंधन बचत और सोना न खरीदने की अपील की

Published May 11, 2026
देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?