Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बंगलानगर में बढ़ती चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बंगलानगर में बढ़ती चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा
बीकानेर

बंगलानगर में बढ़ती चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

editor
editor Published May 15, 2026
Last updated: 2026/05/15 at 6:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित बंगलानगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड नंबर 01, 19, 20 और 21 में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चोरियों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग प्रदर्शन कर जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बंगलानगर क्षेत्र में चोर लगातार गरीब और मजदूर परिवारों के घरों को निशाना बना रहे हैं। लोगों की मेहनत की कमाई से खरीदे गए गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी होने से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद किया जाए।

दूसरी ओर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 01 में पिछले एक महीने के भीतर 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बंद पड़े मकानों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। कई परिवारों के घरों से लाखों रुपए के गहने और कीमती सामान चोरी हो चुका है। लोगों का कहना है कि किसी घर से 10 लाख रुपए तो किसी घर से 15 लाख रुपए तक का सामान चोरी हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन क्षेत्र में सेंधमारी और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक किसी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों का सामान वापस दिलाया जाए। लोगों ने कहा कि अधिकांश प्रभावित परिवार मजदूर वर्ग से जुड़े हैं और उन्होंने वर्षों की मेहनत से गहने व जरूरी सामान खरीदे थे। ऐसे में दोबारा इतनी संपत्ति जुटाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बढ़ती चोरी की घटनाओं ने बंगलानगर के लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।


Share News

editor May 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेगी 5 लाख तक सहायता
बीकानेर
पीबीएम ट्रोमा सेंटर के ओबीआरसी क्लिनिक को मिले 15 लाख रुपये
बीकानेर
एमजीएसयू में बनेगा साई एक्सीलेंस सेंटर, खिलाड़ियोें को मिलेगा बड़ा मंच
बीकानेर
हल्दीराम सोसाइटी ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
बीकानेर
बंगलानगर में बढ़ती चोरियों पर फूटा लोगों का गुस्सा
बीकानेर
आईआईटीयन् अशोक सर अब सिंथेसिस में सेवाएं देंगे
बीकानेर शिक्षा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
बीकानेर शिक्षा
रोडवेज बस स्टैंड के पास जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर कीचड़
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेगी 5 लाख तक सहायता

Published May 15, 2026
बीकानेर

पीबीएम ट्रोमा सेंटर के ओबीआरसी क्लिनिक को मिले 15 लाख रुपये

Published May 15, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में बनेगा साई एक्सीलेंस सेंटर, खिलाड़ियोें को मिलेगा बड़ा मंच

Published May 15, 2026
बीकानेर

हल्दीराम सोसाइटी ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?