Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
बीकानेर

नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच

editor
editor Published February 2, 2026
Last updated: 2026/02/02 at 12:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में खेजड़ी संरक्षण को लेकर चल रहे महापड़ाव में शामिल होने के लिए नोखा विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जनउत्साह देखने को मिल रहा है। सूर्योदय के साथ ही सर्व समाज के लोग, विशेषकर बिश्नोई समाज से जुड़े गांवों से, सैकड़ों की संख्या में बीकानेर की ओर रवाना हुए। इस कूच में मातृशक्ति, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी शामिल हैं, जो खेजड़ी बचाने के आंदोलन को अपना नैतिक दायित्व मानते हुए घरों से निकले हैं।

ठंड के मौसम की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में बुजुर्गों का सड़कों पर उतरना आंदोलन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है, जिसे बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जरूरी है।

नोखा क्षेत्र के माडिया, सोमलसर, मुकाम, ककड़ा, जांगलू, पीथरासर, जेगला, रोड़ा, केशुपुरा, पांचू, सारुंडा, कक्कू, सलुंडीया, घट्टू, रासीसर, नोखा गांव, उड़सर, जसरासर सहित अनेक गांवों से परिवारों के साथ लोग बीकानेर महापड़ाव के लिए निकले हैं।

सुबह से ही बीकानेर की ओर जाने वाले बाइपास और शहर से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर बसों और छोटे वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। वाहनों में सवार पर्यावरण प्रेमी भजन, सत्संग और खेजड़ी संरक्षण के संदेशों के साथ महापड़ाव स्थल तक पहुंचने को उत्साहित नजर आए।

- Advertisement -

नोखा के पारवा टोल प्लाजा से अब तक हजारों वाहनों के गुजरने की सूचना है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महापड़ाव में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह जनभागीदारी खेजड़ी संरक्षण आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक समर्थन देती दिखाई दे रही है।


Share News

editor February 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गाय से अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी को पांच साल की सजा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर को जल्द मिलेगी नहरी पानी सप्लाई से राहत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News
राजस्थान
होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News
देश-दुनिया
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
जेएनवी कॉलोनी में जलापूर्ति समय में बदलाव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गाय से अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी को पांच साल की सजा – Bikaner News

Published May 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर को जल्द मिलेगी नहरी पानी सप्लाई से राहत – Bikaner News

Published May 17, 2026
बीकानेर

कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार

Published May 16, 2026
बीकानेर

जेएनवी कॉलोनी में जलापूर्ति समय में बदलाव

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?