बीकानेर में जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य के चलते जलापूर्ति के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। जलदाय विभाग ने क्षेत्रवासियों से बदले हुए समय के अनुसार पानी संग्रह करने की अपील की है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार जय नारायण व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति अब निर्धारित समय के बजाय बदले हुए समय पर की जाएगी। यह परिवर्तन 17 मई के लिए लागू रहेगा।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर, खींचड़ निवास वाली गली और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य रूप से शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक होने वाली जलापूर्ति अब सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उत्पादन वितरण उपखंड-11 के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि पम्प हाउस में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
- Advertisement -
विभाग ने कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सामान्य समयानुसार संचालित किया जाएगा। फिलहाल नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए निर्धारित नए समय के अनुसार पानी संग्रह करने की सलाह दी गई है।
