Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार
बीकानेर

कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार

editor
editor Published May 16, 2026
Last updated: 2026/05/16 at 6:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला स्तर पर चयनित हार्डकोर अपराधी रतनसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैंग बनाकर अवैध वसूली, फायरिंग कर लोगों को डराने-धमकाने और संगठित अपराधों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में संगठित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस के अनुसार कोटगेट थाने में दर्ज एक प्रकरण में वांछित आरोपी रतनसिंह पुत्र आसूसिंह राजपूत निवासी पलाना को तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है और उसे जिला स्तर पर हार्डकोर अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था।

- Advertisement -

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गैंग बनाकर सिंडिकेट के रूप में अपराधों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ बीकानेर सहित राजस्थान के कई जिलों में गंभीर धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।


Share News

editor May 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
जेएनवी कॉलोनी में जलापूर्ति समय में बदलाव
बीकानेर
पानी संकट से नाराज ग्रामीण चढ़े जलदाय विभाग की टंकी पर
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर
बस स्टैंड पर जेबकतरी, 49 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी
बीकानेर
श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
विधायक जेठानंद व्यास ने दिव्यांगजनों को 8 स्कूटियां वितरित कीं
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जेएनवी कॉलोनी में जलापूर्ति समय में बदलाव

Published May 16, 2026
बीकानेर

पानी संकट से नाराज ग्रामीण चढ़े जलदाय विभाग की टंकी पर

Published May 16, 2026
बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर आएंगे

Published May 16, 2026
बीकानेर

बस स्टैंड पर जेबकतरी, 49 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?