मोबाइल विस्फोट की घटना: नोखा के उड़सर में हादसा, एक बच्चा पीबीएम रेफर
नोखा (बीकानेर)। मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसके इस्तेमाल में लापरवाही कभी-कभी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के उड़सर गांव में मोबाइल चार्जिंग के दौरान फट गया, जिससे दो सगे भाई घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
दोनों बच्चे थे मोबाइल के पास, एक ने जैसे ही उठाया—विस्फोट हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनोपाराम विश्नोई के घर मोबाइल चार्ज हो रहा था। उसी समय उसके दो बेटे—पवन और अमन—मोबाइल के पास मौजूद थे। जैसे ही एक बेटे ने चार्जिंग में लगा हुआ मोबाइल हाथ में लिया, मोबाइल में अचानक तेज धमाका हो गया।
विस्फोट से दोनों भाई जख्मी हो गए। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दूसरे बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मोबाइल इस्तेमाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी
विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल में विस्फोट की घटना अत्यधिक गर्म होने, खराब या लोकल चार्जर के इस्तेमाल, अथवा बैटरी डैमेज जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है।
- Advertisement -
बचाव के लिए ध्यान रखें ये सावधानियां:
-
चार्जिंग के दौरान मोबाइल को हाथ में न लें
-
लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल न करें
-
अगर मोबाइल गर्म हो रहा हो, तो उसे तुरंत चार्जिंग से हटाकर ठंडी सतह पर रखें
-
मोबाइल को बेड या गद्दे पर रखकर चार्ज न करें
