Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 8 साल की मासूम से रेप के बाद उदयपुर में आक्रोश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > 8 साल की मासूम से रेप के बाद उदयपुर में आक्रोश
crimeराजस्थान

8 साल की मासूम से रेप के बाद उदयपुर में आक्रोश

editor
editor Published August 11, 2025
Last updated: 2025/08/11 at 3:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के उदयपुर ज़िले में एक 8 साल की बच्ची से रेप के बाद तनाव का माहौल है। इस घटना से नाराज़ लोगों ने सोमवार सुबह उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे की सर्विस रोड जाम कर दी और बसों सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग डबोक थाने पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और सर्विस लेन पर गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए डबोक, घासा, मावली और फतहनगर पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और एसडीएम रमेश सिरवी भी मौके पर पहुँचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे डबोक थाना क्षेत्र के एक गाँव में हुई, जब बच्ची शौच के लिए खेत पर गई थी। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और फ़रार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बच्ची को इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए डबोक में पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -

Share News

editor August 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फेसबुक पर फोटो क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता
बीकानेर
निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, चमकेगी किस्मत
राशिफल
पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
बीकानेर
जी-7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात
बीकानेर
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के गड्ढे बने हादसों की बड़ी वजह
बीकानेर
नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?