Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत
देश-दुनिया

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत

editor
editor Published June 15, 2025
Last updated: 2025/06/15 at 11:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत कुल 7 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और केदारनाथ दर्शन के बाद यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क के पास एक जंगल में गिरा। शुरुआती जांच में खराब मौसम को दुर्घटना का संभावित कारण माना गया है।

घटना की जानकारी सबसे पहले गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। इसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की।

- Advertisement -

हादसे में जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र के राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल और काशी जयसवाल (23 महीने) शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के विनोद नेगी और बीकेटीसी कर्मचारी विक्रम सिंह रावत तथा गुजरात की तुष्टि सिंह और पायलट कैप्टन राजीव भी मृतकों में हैं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। राहत और बचाव के लिए SDRF और NDRF की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए “X” पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। SDRF, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।”

गौरतलब है कि इससे पहले 7 जून को भी केदारघाटी में एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते उसे हाईवे पर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया था। उस घटना में सभी यात्री सुरक्षित थे, लेकिन आज का हादसा गंभीर साबित हुआ है।


Share News

editor June 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?