Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत-पाक सीमा पर खेत में मिला PIA लिखा हरा गुब्बारा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत-पाक सीमा पर खेत में मिला PIA लिखा हरा गुब्बारा
देश-दुनिया

भारत-पाक सीमा पर खेत में मिला PIA लिखा हरा गुब्बारा

editor
editor Published June 12, 2025
Last updated: 2025/06/12 at 2:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के घमुड़वाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध वस्तु मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बुधवार देर रात पदमपुर क्षेत्र की चक 3 पीपी भूमि पर एक किसान के खेत में “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ हरे रंग का बड़ा गुब्बारा मिला, जिस पर उर्दू और अंग्रेजी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो बना था।

गुब्बारा चक 3 पीपी निवासी पतराम के खेत में मिला। खेत की रखवाली कर रहे मदनलाल नामक किसान ने इसे सबसे पहले देखा। जब उसने पास जाकर गुब्बारे पर लिखावट देखी तो उसे संदेह हुआ और उसने तुरंत घमुड़वाली थाना पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और गुब्बारे को कब्जे में लेकर सुरक्षा मानकों के तहत सील कर दिया। फिलहाल गुब्बारे को थाने के मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। प्राथमिक जांच में गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिली है, लेकिन पाकिस्तान से जुड़ा संदेश होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को दी गई है, जो अपने स्तर पर विस्तृत जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के गुब्बारे देखे जा चुके हैं, जिन पर कभी-कभी भ्रामक, धार्मिक या राजनीतिक संदेश भी लिखे होते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को सतर्कता के साथ लेकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share News

editor June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव, अब छात्राओं को सीधे खाते में मिलेगी राशि
बीकानेर
बीकानेर के पारीक मोहल्ले में जल संकट गहराया, गंदे पानी से बढ़ी परेशानी
बीकानेर
पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
राजस्थान में मौसम सुहाना, आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम धमकी से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नेत्र मशीन दो साल से बंद, मरीज परेशान
बीकानेर
नापासर में बस संचालन बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बीकानेर
मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों का सम्मान, बीकानेर में आयोजित समारोह
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?