Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
राजस्थान

राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

editor
editor Published June 6, 2025
Last updated: 2025/06/06 at 3:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में मौसम फिर से करवट ले रहा है। हाल ही में कुछ हिस्सों में हुई जोरदार बारिश के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीटवेव को लेकर दोहरे अलर्ट जारी किए हैं। 7 जून से हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़) में और 8 से 10 जून के बीच बीकानेर संभाग में लू और तेज धूलभरी हवाओं की चेतावनी दी गई है।

हाड़ौती में उमस और तेज धूप से लोग बेहाल
कोटा जिले में गुरुवार को तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अयाना क्षेत्र में तेज हवा और बारिश ने कुछ देर के लिए राहत दी। झालावाड़ में ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना रहा, लेकिन तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। बारां जिले में भी बादलों की हलचल बनी रही, जहां अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीकानेर संभाग में लू और धूलभरी हवाओं का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान लू के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी।

राज्य भर में रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 4 से 5 दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। केवल कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण अब अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

- Advertisement -

जनता को सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। किसानों, श्रमिकों और यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीव्र हो सकती है।


Share News

editor June 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?