Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप किया कॉमर्स स्ट्रीम ने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप किया कॉमर्स स्ट्रीम ने
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप किया कॉमर्स स्ट्रीम ने

editor
editor Published May 22, 2025
Last updated: 2025/05/22 at 5:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया। इस बार कॉमर्स संकाय ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञान संकाय का परिणाम 98.43%, वाणिज्य का 99.07% और कला संकाय का परिणाम 97.78% रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर जिला कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष का परिणाम पहले से बेहतर रहा है।

इस वर्ष कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें विज्ञान संकाय से 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य संकाय से 28 हजार 250, कला संकाय से 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3,907 विद्यार्थी शामिल हुए।

इसके साथ ही बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 10 लाख 96 हजार 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जो 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा प्रवेशिका परीक्षा में 7,324 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3,910 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

कुल मिलाकर इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जो पिछले वर्षों की तुलना में एक बड़ी संख्या है।


Share News

editor May 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?