Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी
बीकानेर

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

editor
editor Published May 22, 2025
Last updated: 2025/05/22 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए हीटवेव और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में लू और असामान्य गर्म रातों की संभावना जताई गई है।

गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू और गर्म रातें दर्ज हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। 22 और 23 मई के बीच बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस दौरान गर्म हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे खुले इलाकों में धूलभरी आंधी का खतरा बना रहेगा। साथ ही, रातों का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

हालांकि, कुछ जिलों के लिए राहत की खबर भी है। मौसम विभाग ने बताया है कि उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।

- Advertisement -

जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों में भी 24 से 26 मई के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इसके अलावा, 22 और 23 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में तेज आंधी और धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, शरीर को ढककर रखें, अधिक पानी पिएं और हीटवेव के दौरान विशेष सावधानियां बरतें। साथ ही, संभावित आंधी और बारिश के समय खुले स्थानों से दूर रहें।


Share News

editor May 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?