Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब बिना अनुभव के नहीं बन सकेंगे न्यायिक अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अब बिना अनुभव के नहीं बन सकेंगे न्यायिक अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
बीकानेर

अब बिना अनुभव के नहीं बन सकेंगे न्यायिक अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

editor
editor Published May 21, 2025
Last updated: 2025/05/21 at 12:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा में सीधे प्रवेश को लेकर 20 साल पुरानी व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब लॉ ग्रेजुएट्स को जज बनने के लिए न्यूनतम तीन साल का वकालत अनुभव जरूरी होगा।

2002 में खत्म की गई थी यह शर्त
2002 से पहले यह अनिवार्यता लागू थी, लेकिन 2002 में इसे समाप्त कर दिया गया था, जिससे फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स सीधे न्यायिक सेवा में आ रहे थे। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ—चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस के. विनोद चंद्रन—ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिना किसी व्यावहारिक अनुभव के सीधे नियुक्त हुए न्यायिक अधिकारियों से कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।

प्रशिक्षण और किताबी ज्ञान से नहीं बनते सक्षम जज
कोर्ट ने कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान और न्यायिक अकादमी में मिला प्रशिक्षण, कोर्ट के व्यावहारिक अनुभव की बराबरी नहीं कर सकता। एक जज को पहले ही दिन से जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति और प्रतिष्ठा जैसे गंभीर विषयों पर फैसले करने होते हैं, ऐसे में व्यावसायिक अनुभव अत्यंत आवश्यक है।

नई व्यवस्था के निर्देश

- Advertisement -
  • न्यायिक सेवा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 10 वर्षों से वकालत कर रहे वकील से तीन साल की अनुभव प्रमाण-पत्र लेना होगा।

  • इस प्रमाण-पत्र की पुष्टि संबंधित जिले के न्यायिक अधिकारी करेंगे।

  • वकालत की अवधि उस तारीख से मानी जाएगी जब बार में पंजीकरण हुआ हो, न कि किसी पद पर नियुक्ति से।

  • लॉ क्लर्क के रूप में कार्यरत लॉ ग्रेजुएट्स की सेवाओं को भी अनुभव में शामिल किया जाएगा।

भविष्य की भर्तियों पर लागू होगा नियम
यह नियम उन्हीं भर्तियों पर लागू होगा जो भविष्य में शुरू होंगी। जिन प्रक्रियाओं की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है, वे इस नियम से प्रभावित नहीं होंगी।

सभी राज्यों को सेवा नियम बदलने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट और राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन करें ताकि यह व्यवस्था पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

यह निर्णय न्यायिक प्रणाली की गुणवत्ता को सुधारने और न्यायिक पदों पर अधिक अनुभवी एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने वाले अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


Share News

editor May 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?