Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना केस, इन राज्यों में भी बढ़ रहा संक्रमण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना केस, इन राज्यों में भी बढ़ रहा संक्रमण
बीकानेर

मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना केस, इन राज्यों में भी बढ़ रहा संक्रमण

editor
editor Published May 21, 2025
Last updated: 2025/05/21 at 4:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर भारत में दस्तक दे चुका है। एशिया के कई देशों में मामलों की बढ़ोतरी के बाद अब भारत के कुछ प्रमुख शहरों में भी कोविड के नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। खासतौर पर मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, पुडुचेरी, कर्नाटक और गुजरात में कोरोना के केस बढ़े हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Contents
मुंबई में सर्वाधिक मामलेपुणे में अस्पताल अलर्टपुडुचेरी और चेन्नई में भी केसकर्नाटक और गुजरात में नए मामलेविशेषज्ञों की सलाह: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

मुंबई में सर्वाधिक मामले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मई में मुंबई में 95 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से 16 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ मरीजों को केईएम से सेवेन हिल्स अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
जनवरी से अब तक राज्य में कुल 106 केस सामने आ चुके हैं। कोविड के लक्षणों से मिलते-जुलते मामलों में अब अनिवार्य रूप से कोविड जांच कराई जा रही है।

पुणे में अस्पताल अलर्ट

पुणे में मई में एक 87 वर्षीय मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो अब स्वस्थ है। हालांकि वर्तमान में कोई सक्रिय केस नहीं है, लेकिन नायडू अस्पताल में 50 बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच रोक दी गई है, और नए दिशानिर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

पुडुचेरी और चेन्नई में भी केस

पुडुचेरी में 12 नए केस सामने आए हैं। चेन्नई में डॉक्टर अब बुखार और फ्लू के मरीजों की कोविड जांच भी करवा रहे हैं। कुछ अस्पतालों में हार्ट सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण जैसी प्रक्रियाएं एहतियातन टाली जा रही हैं।

- Advertisement -

कर्नाटक और गुजरात में नए मामले

कर्नाटक में कोविड के 16 एक्टिव केस हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है। वहीं, अहमदाबाद में एक ही दिन में 7 नए केस सामने आने के बाद वहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनके सैंपल जीनोमिक टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।

विशेषज्ञों की सलाह: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

हालांकि अभी तक सामने आए अधिकतर केस हल्के और सामान्य लक्षणों वाले हैं, लेकिन बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग सतर्क रहें।
विशेषज्ञों ने मास्क पहनने, हाथ धोने की आदत अपनाने और एन्फ्लुएंजा वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग देशभर में हालात पर नजर रखे हुए है और आवश्यकतानुसार जांच और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। जनता से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्कता जरूर बरतें।


Share News

editor May 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?