Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: IPL 2025 फाइनल अब अहमदाबाद में, कोलकाता से छीनी मेजबानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > IPL 2025 फाइनल अब अहमदाबाद में, कोलकाता से छीनी मेजबानी
बीकानेर

IPL 2025 फाइनल अब अहमदाबाद में, कोलकाता से छीनी मेजबानी

editor
editor Published May 20, 2025
Last updated: 2025/05/20 at 7:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों के वेन्यू में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले खिताबी मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना था, लेकिन अब यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके साथ ही क्वालीफायर 2 का आयोजन भी 1 जून को इसी मैदान पर किया जाएगा।

प्लेऑफ मुकाबलों के लिए नए मैदान तय
बीसीसीआई ने क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर के लिए न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर क्रिकेट स्टेडियम को प्राथमिकता दी है। बताया जा रहा है कि अन्य संभावित वेन्यू पर बारिश की आशंका के कारण यह फैसला लिया गया है। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 29 और 30 मई को खेले जाएंगे।

अब तक की टीमों की स्थिति
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस अपनी जगह बना चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है।

- Advertisement -

29 मई को अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर 1 में आमने-सामने होंगी। 30 मई को एलिमिनेटर मैच होगा, जिसमें तीसरे और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम 1 जून को क्वालीफायर 2 में भिड़ेंगी। इसके बाद 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

यह बदलाव बीसीसीआई द्वारा भारत-पाकिस्तान तनाव और आईपीएल शेड्यूल में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


Share News

editor May 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?