Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब बारिश का पानी जाएगा ज़मीन के 100 मीटर नीचे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अब बारिश का पानी जाएगा ज़मीन के 100 मीटर नीचे
बीकानेर

अब बारिश का पानी जाएगा ज़मीन के 100 मीटर नीचे

editor
editor Published May 19, 2025
Last updated: 2025/05/19 at 3:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में बारिश जल भराव से राहत के लिए वाटर हार्वेस्टिंग बोरवेल शुरू

बीकानेर। शहर में बरसात के दौरान होने वाले जल भराव की समस्या से निपटने और बारिश के पानी के प्रभावी उपयोग के लिए नगर निगम अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके तहत बीकानेर के विभिन्न हिस्सों में आठ वाटर हार्वेस्टिंग बोरवेल संरचनाएं बनाई जाएंगी, जिन पर कुल 48 लाख रुपये खर्च होंगे।

इन संरचनाओं के माध्यम से वर्षा का पानी विशेष फिल्टर प्रणाली से होकर सीधे जमीन के लगभग 100 मीटर नीचे जाएगा। इससे न सिर्फ जल भराव की समस्या में राहत मिलेगी, बल्कि भूजल स्तर में सुधार की भी संभावना है।

सूरसागर के गोल पार्क से शुरुआत
वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण की शुरुआत 20 मई से की जाएगी, जिसका पहला कार्य सूरसागर के पास गोल पार्क में शुरू होगा। जून तक आठ स्थानों पर इनका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

- Advertisement -

संरचना का तकनीकी स्वरूप
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता चिराग गोयल ने बताया कि प्रत्येक संरचना में दो गुणा दो फीट का चैंबर, तीन मीटर गहरा और डेढ़ मीटर डाया का फिल्टर, तीन मीटर गहरा शोक पिट और सौ मीटर गहरा बोरवेल होगा।

इन स्थानों पर होंगे बोरवेल निर्माण

  • गोल पार्क, सूरसागर

  • नगर निगम परिसर

  • ढोला मारू क्षेत्र

  • मुरलीधर चौराहा

  • अकादमी चौराहा पार्क

  • चौपड़ा कटला, रानी बाजार

  • मेघवालों का मोहल्ला, किसमीदेसर

  • मुरली मनोहर मंदिर गोशाला के पास, भीनासर

  • डाक बंगला, रानी बाजार

प्रत्येक संरचना की लागत छह लाख रुपये
प्रत्येक वाटर हार्वेस्टिंग संरचना पर लगभग छह लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। ये सभी कार्य निगम की निगरानी में समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएंगे।

जल भराव से मिलेगी राहत
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि बारिश के दौरान जल भराव की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान हेतु यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे न केवल शहर की सड़कों पर पानी भरने की समस्या कम होगी, बल्कि गिरते भूजल स्तर को भी सहारा मिलेगा। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।


Share News

editor May 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?