Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोविंद डोटासरा ने समिति से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष पर साधा निशाना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गोविंद डोटासरा ने समिति से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष पर साधा निशाना
बीकानेर

गोविंद डोटासरा ने समिति से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष पर साधा निशाना

editor
editor Published May 19, 2025
Last updated: 2025/05/19 at 6:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा की प्राक्कलन समिति ‘ख’ के सदस्य पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के हालिया फैसलों को लेकर निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए लिया है।

डोटासरा ने अपने त्यागपत्र में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं और इनमें पक्षपात की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र के मंदिर में निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगते हैं, तब चुप रहना जनादेश का अपमान होता है।

डोटासरा ने इस इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा:
“राजस्थान विधानसभा की प्राक्कलन समिति ‘ख’ के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। लोकतंत्र में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की निष्पक्षता सर्वोपरि होती है, लेकिन जब निर्णय पद की गरिमा के विपरीत और पक्षपातपूर्ण प्रतीत हों, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक होता है।”

डोटासरा के इस कदम को राजस्थान की राजनीति में एक सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में विधानसभा की कार्यशैली और विपक्ष के तेवरों पर असर पड़ सकता है।

- Advertisement -

Share News

editor May 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?