1 जनवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइन्स लागू हो रही हैं, जिससे बैंकिंग में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी सरकारी बैंकों के लिए एक समान समय तय किया गया है।
नए बैंकिंग समय:
- सभी सरकारी बैंक कार्यालय का समय: सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक।
- ग्राहक लेन-देन का समय: सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक।
निष्क्रिय बैंक खातों का बंद होना:
आरबीआई के निर्देशानुसार, लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें तीन प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं:
- इनएक्टिव अकाउंट्स: जिनमें दो साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ।
- जीरो बैलेंस अकाउंट्स।
- निष्क्रिय कैटेगरी के अन्य खाते।
खाता बंद होने से बचने के उपाय:
अगर आपका खाता उपरोक्त कैटेगिरी में आता है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कर खाता एक्टिव करवाएं।
- Advertisement -
- कई बैंक KYC प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध करा रहे हैं।
- समय रहते खाते को एक्टिव ना करने पर खाता बंद कर दिया जाएगा।
खाते बंद करने का कारण:
नए नियमों का उद्देश्य साइबर ठगी से बचाव और वित्तीय जोखिम को कम करना है। इन निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि अपने खाते की स्थिति जांचें और अगर KYC अपडेट करने की आवश्यकता है, तो इसे तुरंत पूरा करें। यह प्रक्रिया आपकी वित्तीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
