Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक
बीकानेर

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक

editor
editor Published December 14, 2024
Last updated: 2024/12/14 at 3:26 PM
Share
Deputy CM Premchand Bairwa's Security Lapse: High-Speed Truck Infiltrates Convoy
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में सेंध के बाद अब उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में भी चूक हुई है। दूदू के पास देर रात प्रेमचंद बैरवा के काफिले में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया, जिससे काफिला कुछ समय के लिए सड़क किनारे रुक गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा चित्तौड़गढ़ से जयपुर लौट रहे थे। जब उनका काफिला नेशनल हाइवे 48 पर दूदू के पास पहुंचा, तो एक शराब के नशे में चूर चालक ने अपनी तेज रफ्तार ट्रक को काफिले में घुसा दिया। यह ट्रक काफी दूरी तक लहराता हुआ चलता रहा, जिससे काफिले को असुविधा हुई।

काफिले में घुसे ट्रक को देख डिप्टी सीएम ने तुरंत अपने काफिले की गाड़ियों को सड़क किनारे रुकवा दिया। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौजमाबाद थाना पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रहलाद सिंह पुत्र मोहन सिंह राजपूत, निवासी हरसौली थाना किशनगढ़ रेनवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

इससे पहले, 11 दिसंबर को जयपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में भी चूक हुई थी, जब भजनलाल शर्मा के काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई थी, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। इसके लगभग 45 मिनट बाद, उपराष्ट्रपति के काफिले में भी एक गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक घुस गया था।


Share News

editor December 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप
बीकानेर
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी
बीकानेर
हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
बीकानेर
बीकानेर में लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा संपन्न, 70 प्रतिशत रही उपस्थिति
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर में फिर बहा पानी, पश्चिमी राजस्थान को राहत
राजस्थान
घर में घुसकर महिला और बेटियों से मारपीट, तीन युवक नामजद
बीकानेर
बीकानेर के 40 सरकारी स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट डिजिटल बोर्ड
बीकानेर
बीकानेर में महिला के घर घुसकर मारपीट, चार महिलाओं पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप

Published May 11, 2026
बीकानेर

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी

Published May 11, 2026
बीकानेर

हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Published May 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा संपन्न, 70 प्रतिशत रही उपस्थिति

Published May 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?