Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोनू निगम का सीएम भजनलाल पर गुस्सा: “मां सरस्वती का अपमान न करें”
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सोनू निगम का सीएम भजनलाल पर गुस्सा: “मां सरस्वती का अपमान न करें”
बीकानेर

सोनू निगम का सीएम भजनलाल पर गुस्सा: “मां सरस्वती का अपमान न करें”

editor
editor Published December 10, 2024
Last updated: 2024/12/10 at 5:55 PM
Share
Sonu Nigam's Anger on CM Bhajanlal: "Don't Disrespect Maa Saraswati"
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

फेमस सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कुछ मंत्रियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। मामला जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम का है, जहां सोनू निगम अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके साथ आए मंत्री शो के बीच में ही उठकर चले गए। उनके जाने के बाद अन्य मेहमान भी कार्यक्रम छोड़ने लगे। सोनू निगम ने इसे न केवल एक गायक बल्कि मां सरस्वती का अपमान बताया।

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम वीडियो में सोनू ने कहा,

“मैं जयपुर के कॉन्सर्ट से लौट रहा हूं। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के लोग राजस्थान की शान बढ़ाने आए थे। सीएम साहब और कुछ मंत्री भी मौजूद थे। मैंने देखा कि शो के बीच में वे उठकर चले गए। उनके बाद अन्य लोग भी चले गए।”

- Advertisement -

सोनू ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,

“अगर आप अपने आर्टिस्ट का सम्मान नहीं करेंगे, तो कोई और क्यों करेगा? मैंने विदेशों में ऐसा कभी नहीं देखा। अगर आप इतने व्यस्त हैं और शो के बीच में उठकर जाना पड़ता है, तो बेहतर होगा कि आप आए ही मत। ऐसा करना सिर्फ गायक का नहीं, बल्कि मां सरस्वती का भी अपमान है।”

अंत में, सोनू ने नेताओं और मंत्रियों से अपील की,

“आप लोग महान हैं। आपके पास कई ज़रूरी काम हैं। लेकिन शो में आकर और फिर बीच में उठकर चले जाना गलत संदेश देता है। अगर आपका समय कीमती है, तो ऐसे कार्यक्रमों में आना ही मत। यह न केवल गायक के लिए अपमानजनक है, बल्कि कला का भी अनादर है।”

इस घटना के बाद सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कलाकारों के प्रति सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया है।


Share News

editor December 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप
बीकानेर
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी
बीकानेर
हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
बीकानेर
बीकानेर में लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा संपन्न, 70 प्रतिशत रही उपस्थिति
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर में फिर बहा पानी, पश्चिमी राजस्थान को राहत
राजस्थान
घर में घुसकर महिला और बेटियों से मारपीट, तीन युवक नामजद
बीकानेर
बीकानेर के 40 सरकारी स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट डिजिटल बोर्ड
बीकानेर
बीकानेर में महिला के घर घुसकर मारपीट, चार महिलाओं पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप

Published May 11, 2026
बीकानेर

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी

Published May 11, 2026
बीकानेर

हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Published May 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा संपन्न, 70 प्रतिशत रही उपस्थिति

Published May 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?