Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: असम में रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > असम में रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध
बीकानेर

असम में रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध

editor
editor Published December 4, 2024
Last updated: 2024/12/04 at 8:28 PM
Share
Ban on Beef in Restaurants, Hotels, and Public Places in Assam
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

असम सरकार के मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की कि अब असम में रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस (बीफ) नहीं बिकेगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस उपभोग पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधान जोड़ने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले असम सरकार का फैसला था कि मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक लगाई जाएगी, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि लोग अब किसी भी सामुदायिक स्थान, सार्वजनिक स्थल, होटल या रेस्टोरेंट में गोमांस नहीं खा सकेंगे। यह नियम सार्वजनिक समारोह में भी लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि असम के कैबिनेट का विस्तार 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा।

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने इस निर्णय के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस प्रतिबंध का स्वागत करे, या फिर पाकिस्तान जाकर बस जाए।”

- Advertisement -

वहीं ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक और पार्टी महासचिव डॉ. हाफिज रफीकुल इस्लाम ने इस फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “कैबिनेट को यह तय नहीं करना चाहिए कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। भाजपा गोवा में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती, तो फिर पूर्वोत्तर राज्यों में क्यों? हम इस निर्णय पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।”


Share News

editor December 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ
राजस्थान
अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां
राशिफल
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों का जुलाई से पहले होगा सुरक्षा ऑडिट
बीकानेर
बीकानेर संभाग में अगले पांच दिन लू और गर्म रातों का असर
बीकानेर
युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप
बीकानेर
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी
बीकानेर
हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार

Published May 12, 2026
बीकानेर

राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों का जुलाई से पहले होगा सुरक्षा ऑडिट

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर संभाग में अगले पांच दिन लू और गर्म रातों का असर

Published May 12, 2026
बीकानेर

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप

Published May 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?