Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिजली कंपनियों के निजीकरण पर सरकार का रुख साफ, कर्मचारियों को मिला भरोसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बिजली कंपनियों के निजीकरण पर सरकार का रुख साफ, कर्मचारियों को मिला भरोसा
बीकानेर

बिजली कंपनियों के निजीकरण पर सरकार का रुख साफ, कर्मचारियों को मिला भरोसा

editor
editor Published December 3, 2024
Last updated: 2024/12/03 at 11:50 AM
Share
State Clarifies Stance on Power Companies Privatization, Assures Employees
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर: राज्य सरकार ने बिजली कंपनियों के निजीकरण को लेकर अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और कर्मचारियों को इस मुद्दे पर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ राज्य हित में एमओयू किए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कार्मिकों के सहयोग से इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली वितरण तंत्र को मजबूत करने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत 8 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है, लेकिन प्रदेश की जरूरतें इससे कहीं अधिक हैं।

हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल का जिक्र

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति को देखते हुए हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल जैसे नवाचार अपनाए जा रहे हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह मॉडल देश में राजमार्ग निर्माण में भी अपनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

शिशु पालना घर का लोकार्पण

राममंदिर स्थित ओल्ड पावर हाउस में जयपुर डिस्कॉम के पहले शिशु पालना घर का लोकार्पण किया गया। 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पालना घर में महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें केयर टेकर, आंगतुक कक्ष, रसोई घर, फीडिंग रूम और पोषण आहार शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इससे महिला कर्मी निश्चिंत होकर काम कर सकेंगी और कार्यक्षमता में सुधार होगा।

- Advertisement -

Share News

editor December 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर
बीकानेर
बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
बीकानेर
सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लागू
बीकानेर
वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का भंडाफोड़, ट्रैक्टर जब्त
बीकानेर
विवाहिता और बच्ची के लापता होने से परिवार परेशान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता

Published July 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज

Published July 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप

Published July 4, 2026
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?