सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। घटना 9 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इस दौरान हेमेन्द्र मेहरा, पुत्र किशनलाल, ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में मृतक के बड़े भाई कमल किशोर ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
