Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का सवाल: ‘आम लोग कब सेफ़ होंगे, मोदी जी?’ – नारे पर राजनीतिक बहस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > राहुल गांधी का सवाल: ‘आम लोग कब सेफ़ होंगे, मोदी जी?’ – नारे पर राजनीतिक बहस
देश-दुनियाराजनीति

राहुल गांधी का सवाल: ‘आम लोग कब सेफ़ होंगे, मोदी जी?’ – नारे पर राजनीतिक बहस

editor
editor Published November 11, 2024
Last updated: 2024/11/11 at 2:39 PM
Share
Rahul Gandhi Questions PM Modi: "When Will Common People Be Safe?" - Political Debate Unfolds
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ‘बँटेंगे तो कटेंगे’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ़ हैं’ वाले नारों को लेकर राजनीतिक हलकों में गर्मागर्म बहस जारी है।

राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा की। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा, “मन की बात अब ज़ुबान पर।”

इसके अलावा एक और पोस्ट में उन्होंने एक हादसे की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया, “आम लोग कब सेफ़ होंगे, मोदी जी? आप तो सिर्फ ‘एक’ अडानी को सेफ़ करने में लगे हुए हैं। यह तस्वीर भारतीय रेल की उपेक्षा और जानबूझकर कम भर्तियों का परिणाम है।”

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाविकास अघाड़ी के संयुक्त घोषणा पत्र के दौरान बीजेपी के नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “आपने मनुस्मृति को स्वीकार करके समाज को बाँटने का काम पहले ही कर दिया है। अब और बाँटना चाहते हैं। हमे बाँटना नहीं है, इसी के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी जान कुर्बान की।”

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, “एक तरफ गेरुआ कपड़ा पहनते हैं और दूसरी तरफ ‘बँटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देते हैं।”

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बहस में अपनी बात रखते हुए कहा, “मोदी बोलते हैं ‘एक हैं तो सेफ़ हैं’, लेकिन मजलिस कहती है ‘अनेक हैं तो अखंड हैं।’ भारत की विविधता को बरकरार रखना जरूरी है।”

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड और महाराष्ट्र की रैलियों में ‘बँटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ जैसे नारे दिए थे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में ‘एक रहेंगे सेफ रहेंगे’ का नारा दिया है।


Share News

editor November 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?