लूणकरणसर में बैंक मैनेजर द्वारा खाली कागजों पर हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालू निवासी रामचन्द्र पुत्र पीरदान ने लूणकरणसर पुलिस थाने में बैंक मैनेजर महेश कुमार और अन्य व्यक्तियों अंजनी कुमार, ललिता, रामकुमार, सुशील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना 3 जुलाई 2020 की बताई जा रही है।
प्रार्थी रामचन्द्र का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि उसका ऋण माफ करवा देंगे। इसी विश्वास में आकर उसने बैंक मैनेजर के कहने पर खाली कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में, इन कागजात का दुरुपयोग करते हुए आरोपित ने प्रार्थी की जमीन को गलत तरीके से अपनी पत्नी के नाम पर करवा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
