Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में सभी पात्र पेंशनर्स के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में सभी पात्र पेंशनर्स के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य
देश-दुनिया

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में सभी पात्र पेंशनर्स के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य

editor
editor Published November 5, 2024
Last updated: 2024/11/05 at 6:23 PM
Share
Annual Physical Verification Mandatory for Eligible Pensioners in Social Security Pension Scheme
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी पात्र पेंशनर्स के लिए हर वर्ष नवंबर और दिसंबर में वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य किया गया है। विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि सभी पेंशनर्स को 31 दिसंबर से पहले भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा सत्यापन के अभाव में उनकी पेंशन रुक जाएगी।

पेंशनधारक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन ई-मित्र कियोस्क, अटल सेवा केंद्र, या ई-मित्र प्लस केंद्रों पर बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट से करवा सकते हैं। जो पेंशनर्स अंगुली की छाप के बायोमेट्रिक सत्यापन में अक्षम हैं, उनका सत्यापन आइरिस स्कैन से भी किया जा सकता है। इसके अलावा, एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस रिकॉग्निशन के आधार पर भी भौतिक सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है।

अगर पेंशनधारक का उपरोक्त सभी तरीकों से भौतिक सत्यापन नहीं हो पाता है, तो वह पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पोर्टल पर लॉगिन कर, पीपीओ नंबर दर्ज कर और पेंशनर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं।

संयुक्त निदेशक ने यह भी बताया कि यदि कोई पेंशनर जन आधार से जुड़ी किसी अन्य सरकारी योजना जैसे राशन या चिकित्सा बीमा का लाभ बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से प्राप्त कर रहा है, तो उसे भौतिक सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन पेंशनर्स की अत्यधिक वृद्धावस्था या शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन कराना संभव नहीं है, उनके लिए संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही सत्यापन की सुविधा प्रदान करेंगे।

- Advertisement -

Share News

editor November 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?