Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शेख़ हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की विशेष अदालत ने जारी किया गिरफ़्तारी वारंट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > शेख़ हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की विशेष अदालत ने जारी किया गिरफ़्तारी वारंट
देश-दुनिया

शेख़ हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की विशेष अदालत ने जारी किया गिरफ़्तारी वारंट

editor
editor Published October 17, 2024
Last updated: 2024/10/17 at 6:11 PM
Share
Bangladesh Special Court Issues Arrest Warrant Against Sheikh Hasina
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। उन पर जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान देश में हुए अपराधों में संलिप्त होने का गंभीर आरोप है। यह वारंट इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्यूनल (ICT) द्वारा दो अलग-अलग याचिकाओं के तहत जारी किया गया है। शेख़ हसीना समेत 46 अन्य लोगों, जिनमें आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल क़ादर भी शामिल हैं, को 18 नवंबर से पहले ट्राइब्यूनल के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है।

आईसीटी ने शेख़ हसीना के खिलाफ एक मामले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया है, जबकि दूसरी याचिका के अंतर्गत ओबैदुल क़ादर समेत 45 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ है। इन आरोपियों में लेखक और शिक्षाविद् प्रोफेसर जफ़र इकबाल और पूर्व न्यायाधीश शम्सुद्दीन चौधरी माणिक भी शामिल हैं।

गुरुवार को ट्राइब्यूनल के अध्यक्ष मो. गुलाम मुर्तजा की अगुवाई वाली पीठ ने यह आदेश जारी किया। इसके बाद, ट्राइब्यूनल के मुख्य सरकारी वकील ताजुल इस्लाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस निर्णय की जानकारी दी।

बता दें कि 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवीय अपराधों की सुनवाई के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्यूनल का गठन किया गया था, और इसी ट्राइब्यूनल में शेख़ हसीना और अन्य पर लगे आरोपों की सुनवाई हो रही है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि बीते 5 अगस्त को शेख़ हसीना ने बांग्लादेश में छात्र आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था और इसके बाद वह भारत चली गई थीं। तब से वे भारत में ही रह रही हैं।


Share News

editor October 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार
बीकानेर
बीकानेर में फिरौती केस से जुड़ा हथियार गिरोह बेनकाब, कई नामजद
बीकानेर
बीकानेर में रेस्टोरेंट पर पुलिस रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर
जिला अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 1.5 करोड़ की मंजूरी
बीकानेर
पीटीईटी-2026 आवेदन तिथि फिर बढ़ी, अब 15 मई तक मौका
बीकानेर
श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र में कड़ा प्रतिबंध, रात 7 से सुबह 6 तक कर्फ्यू जैसे आदेश लागू
बीकानेर
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
श्रीगंगानगर में बड़ा खुलासा: पुलिस हवलदार निकला ड्रग सिंडिकेट का साथी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?