Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षिका के निलंबन पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, बहाली की मांग के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > शिक्षिका के निलंबन पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, बहाली की मांग के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे
देश-दुनियाराजनीतिशिक्षा

शिक्षिका के निलंबन पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, बहाली की मांग के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे

editor
editor Published September 24, 2024
Last updated: 2024/09/24 at 2:39 PM
Share
Students Protest Suspension of Teacher, Demand Reinstatement at Collectorate
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खिंचीनपुरवा की प्रधानाध्यापक कल्पना के निलंबन से नाराज स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर शिक्षिका की बहाली की मांग की। उनका कहना है कि शिक्षिका को बिना उचित जांच और नोटिस के निलंबित कर दिया गया है और यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है।

बच्चों और अभिभावकों का दावा है कि कल्पना नियमित रूप से समय पर स्कूल आती थीं और बच्चों को पढ़ाती थीं। लेकिन जांच टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें निलंबित कर दिया। जब शिक्षिका स्कूल नहीं पहुंचीं तो बच्चों ने इसका पता लगाया और विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बच्चों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी “मैम” स्कूल नहीं लौटेंगी, तब तक वे भी स्कूल नहीं जाएंगे।

करीब दो घंटे तक बच्चों और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट में डेरा डाले रखा। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम ने उनकी शिकायत सुनी और आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

मामले की पृष्ठभूमि:
13 सितंबर को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खिंचीनपुरवा का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्कूल में पंजीकृत 143 में से केवल 73 बच्चे उपस्थित पाए गए। साथ ही प्रधानाध्यापक कल्पना की गैरहाजिरी और गलत सूचना देकर छुट्टी लेने के साक्ष्य मिले थे। इसके बाद बीएसए ने शिक्षिका कल्पना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनकी उपस्थिति अन्य स्कूल में दर्ज कराने के निर्देश जारी किए थे।

- Advertisement -

Share News

editor September 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Published July 11, 2026
शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?