Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बोरवेल में फंसी ढाई साल की बच्ची को मां ने भेजे बिस्किट और केले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बोरवेल में फंसी ढाई साल की बच्ची को मां ने भेजे बिस्किट और केले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बीकानेर

बोरवेल में फंसी ढाई साल की बच्ची को मां ने भेजे बिस्किट और केले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

editor
editor Published September 19, 2024
Last updated: 2024/09/19 at 10:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जिले के बांदीकुई के जोधपुरिया गांव में बोरवेल के पास हुए गड्ढे में पिछले करीब 15 घंटे से फंसी ढाई साल की मासूम का रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर से जारी है। तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू के दौरान आज सुबह मां ने माइक के जरिये बेटी के साथ बात करने की कोशिश की।

बांदीकुई के जोधपुरिया गांव में कल शाम 4 बजे से बोरवेल में गिरी मासूम को निकालने के प्रयास जारी हैं। बीते 15 घंटे से गड्ढे में फंसी मासूम को बाहर निकालने के लिए रात भर से NDRF और SDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। इस बीच बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा भी मौके पर पहुंचे और तमाम हालातों का जायजा लेकर जल्द से जल्द रेस्क्यू करके नीरू को बाहर निकालने के लिए भी निर्देश दिए। इधर लालसोट से आई एक निजी टीम भी लगातार प्रयास कर रही है कि ढाई साल की नीरू को जल्द से जल्द बोरवेल से बाहर निकाला जाए, इसके लिए टीम ने बोरवेल के पैरेलल 35 फीट का गहरा गड्ढा भी बनाया है। मासूम के मूवमेंट पर कैमरे से नजर रखी जा रही है।

12 बार कोशिश, लेकिन हर बार फेल

रात 2 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने गड्ढे से बच्ची को बाहर निकालने के लिए देसी जुगाड़ एंगल सिस्टम का उपयोग किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद लालसोट से आई टीम ने रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक लगभग 10 बार एंगल सिस्टम का इस्तेमाल करके बच्ची को गड्ढे से निकालने की कोशिश की, लेकिन वे भी सफल नहीं हो पाए।

- Advertisement -
एक बार तो रात 3 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्ची को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास गड्ढे में डाले गए एंगल में बच्ची ने एक बार हाथ फंसाया भी लेकिन जब टीम ने उसे निकालने का प्रयास किया, तो उसने तुरंत अपना हाथ बाहर निकाल लिया। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक 12 बार प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली।

आज सुबह मां ने की बात

आज सुबह बच्ची नीरू की मां कविता ने उसे बाहर निकालने के लिए कई बार आवाज लगाई और उसे एंगल में हाथ फंसाने के लिए कहती रहीं, लेकिन हाथ नहीं फंसा सका। एनडीआरएफ ने गुरुवार सुबह बच्ची को बाहर निकालने के लिए फिर से बोरवेल में एंगल डाला। इस एंगल के माध्यम से बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास में मां को बुलाया गया लेकिन बच्ची ने हाथ एंगल में नहीं फंसाया। बहरहाल रेस्क्यू टीमें लगातार बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश में हैं और ऑपरेशन को सफल बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 


Share News

editor September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर
बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित
बीकानेर
14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा
बीकानेर
राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी

Published May 13, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित

Published May 13, 2026
बीकानेर

14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?